टाइगर श्रॉफ का यह वीडियो सोशल मीडिया काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को देखकर एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने टाइगर के फ्लिपिंग स्किल को देख कुछ ऐसे रिएक्ट किया है।
दिशा पाटनी ने वीडियो पर स्माइलिंग इमोजी बनाया है, जिससे साफ पता चलता है वे टाइगर की इस कला से इंप्रेस्ड हैं।
इससे पहले भी जस्टिन बीबर के गाने पर टाइगर ने जबरदस्त डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया था। उस वक्त भी दिशा ने इमोजी के जरिए रिएक्ट किया था।
दिशा और टाइगर अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हैं और एक-दूसरे की तारीफें करते हैं। कुछ दिनों पहले तक बॉलीवुड के गलियारों में दोनों के रिलेशनिप और ब्रेकअप के चर्चे रहे थे। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा है। दिशा और टाइगर एक-दूसरे को बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं।