Monday, June 29, 2020

बिजली का बिल देखकर घुमा सेलेब्स का माथा, ट्वीट कर निकाली भड़ास

इस समय पूरे बॉलीवुड में सुशांत के अलावा अगर कोई मुद्दा छाया हुआ है तो वह है बिजली का बिल. हर कोई इस बारे में बात कर रहा है. इस बार केवल आम लोगों का ही नहीं बल्कि कई बड़ी फिल्मी हस्तियों का बिजली का बिल अचानक बढ़कर आया है. इसी से सभी परेशान हैं.

 अब सभी बिजली कंपनी पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. जी दरअसल हाल ही अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने इसे लेकर शिकायत की. हाल ही में रेणुका शहाणे ने एक ट्वीट किया है और लिखा है कि उनका बिजली का बिल काफी अधिक आ चुका है.

जी दरअसल अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'मेरा बिजली का बिल मई 8 को 5510 रुपये आया, वहीं जून में मेरा बिल 29,700 रुपये आया.

उस बिल में आपने मई और जून दोनों का जोड़ दिया. लेकिन आपने उस बिल में मेरा मई का बिल 18080 रुपये दिखाया है. मेरा बिल 5510 रुपये 18080 रुपये कैसे हो गया?' रेणुका शहाणे के अलावा तापसी पन्नू अपने घर के बिजली का बिल देखकर हैरान हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया के जरिये दी है. जी दरअसल उनका बिजली का बिल 36 हजार रुपये आया है जिससे वह बहुत हैरान हैं.

3 months of lockdown and I wonder what appliance(s) I have newly used or bought in the apartment only last month to have such an insane rise in my electricity bill. @Adani_Elec_Mum what kind of POWER r u charging us for?

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
3,073 people are talking about this

हाल ही में तापसी पन्नू ने एक ट्वीट किया और अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'तीन महीने ही लॉकडाउन के हुए हैं, और मैं यह सोच रही हूं कि ऐसे कौन से उपकरण मैंने इस्तेमाल कर लिए या खरीदें हैं कि इतना बढ़ा हुआ बिल आ रहा है. आप किस तरह बिजली का बिल बना रहे हैं?' इस समय तापसी पन्नू के फैंस के अलावा बॉलीवुड सितारे भी इस बिल को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और हर कोई इस बारे में बात कर रहा है.