कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी ने पूरे देश में कोहराम मचाया हुआ है। इस महामारी के चलते काफी समय से ही देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में सभी लोग भी अपने घरों में कैद है। आम जनता के साथ ही साथ फिल्मी सितारे भी अपने घर में क्वारंटीन समय बिता रहे है। वही लगभग दो महीने बाद अब धीरे-धीरे ढ़ील दी जा रही है। कुछ समय से ही कोरोना लॉकडाउन के चलते सभी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद पड़ी है।
वही दूसरी तरफ कोरोना वायरस की वजह से कई फिल्मों की रिलीज डेट अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। ऐसे में कई फिल्में अब रिलीज के लिए तरस रही है। इसी के चलते मेकर्स अपनी फिल्मो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे है।
लक्ष्मी बॉम्ब – फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब पहले इसी साल ईद 2020 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से इस रिलीज डेट टाल दी गई। फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे। पहली बार ये दोनों किसी फिल्म में एक दूसरे के साथ स्क्रीन साझा करने जा रहे है। इससे पहले दोनों फिल्म गुड न्यूज में नजर आ चुके है, लेकिन इसमें दोनों की जोड़ी नही बनी थी। वही अब काफी दिनों से अक्षय कुमार की इस फिल्म की डिजिटल रिलीज की चर्चा हो रही है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कियारा अडवाणी, शरद केलकर, अमिताभ बच्चन जैसे ही बेहतरीन कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म साउथ की कंचना की हिंदी रीमेक है और इस फिल्म को मशहूर तमिल डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने बनाया है। हालांकि अभी फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की खबर को कंफर्म नही किया गया है।
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया – एक्टर अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया के डिजिटल रिलीज की चर्चा काफी हो रही है। अजय देवगन की ये फिल्म 1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई पर आधारित है। फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिंहा, संजय दत्त, एमी विर्क, राणा दग्गुबती जैसे ही कई सितारे लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के डिजिटली रिलीज होने को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नही आया है।
द बिग बुल- बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म द बिग बुल भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। फिल्म द बिग बुल मशहूर स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा इलियाना डीक्रूज और निकिता दत्ता अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई बयान सामने नही आया है।
सड़क 2 – फिल्म सड़क 2 का निर्देशन महेश भट्ट ने किया है। इस फिल्म के साथ महेश भट्ट एक लंबे समय के बाद निर्देशन करने उतर रहे हैं। फिल्म सड़क 2 में आलिया भट्ट के अलावा आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, पूजा भट्ट जैसे ही बेहतरीन सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट अपनी बहन पूजा भट्ट और पिता महेश भट्ट के साथ पहली बार काम कर रही हैं। ये फिल्म महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म सड़क का ही सीक्वल है। इस फिल्म के भी डिजिटल रिलीज होने के आसार नजर आ रहे है।
शिद्दत – फिल्म शिद्दत में एक्ट्रेस राधिका मदान के अलावा सनी कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। पहली बार ये जोड़ी किसी फिल्म में एक साथ नजर आएगी। फिल्म शिद्दत में सनी कौशल और राधिका मदान के अलावा मोहित रैना, डायना पेंटी भी अहम भूमिका में नजर आएगी। इस फिल्म फिल्म को कुणाल देशमुख ने बनाया है। ये फिल्म भी डिजिटली रिलीज हो सकती है।
मिमी – बॉलीवुड एक्ट्रेस पानीपत के बाद फिल्म मिमी में नजर आएगी। इस फिल्म में कृति सैनन के अलावा पंकज त्रिपाठी और साईं तमनकर जैसे ही बेहतरीन सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में कृति सेनन एक सरोगेट मां बनी है। ये फिल्म एक मराठी ‘माला आई वह्हायचय ‘ फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के आसार ज्यादा नजर आ रहे है।
दिल बेचारा – बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अपकमिंग फिल्म दिल बेचारा है, जो काफी समय से ही चर्चा में है। मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा की इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा संजना संघी लीड रोल में नजर आएगी। ये फिल्म हॉलीवुड की फिल्म और मशहूर नॉवेल ‘दा फाल्ट इन आवर स्टार्स ‘ का हिंदी वर्जन है। इस फिल्म के भी डिजिटली रिलीज होने के आसार ज्यादा नजर आ रहे है।
लूटकेस – बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म लूटकेस काफी समय से ही चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म की रिलीज डेट काफी बार बदली जा चुकी है। वही अब इस फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की चर्चा काफी हो रही है। ये एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कुणाल खेमू के अलावा रणवीर शौरी, रसिका दुग्गल, गजराज राव जैसे ही कई सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के कई धमाकेदार पोस्टर पहले ही रिलीज किए जा चुके है। अब डिजिटल प्लेटफार्म पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा।