कोरोना वायरस के चलते पिछले 3 महीने से सभी टीवी सीरियल्स और फिल्मों की शूटिंग बंद थी। वहीं अब फिर से टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरु हो गई है। इस बार नई और सख्त गाइडलाइन्स के जरीए शूटिंग करने की इजाजत मिली है।
उनमें से एक हैं सीरियल 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा'। 'कुंडली भाग्य', 'कुमकुम भाग्य' जैसे शोज की शूटिंग शुरु हो चुकी है। इन शोज के सभी लीड एक्ट्रेस एक बार फिर जल्द नए रुप में नजर आने वाले हैं। शूटिंग
इस दौरान जहां सेट को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है, वहीं क्रू मेंबर्स पीपीई किट में नजर आ रहे हैं। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सेट पर शूटिंग की तैयारियों की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया।
करीब तीन महीने से शो की शूटिंग बंद थी, ऐसे में एक्टर्स से लेकर प्रोड्यूसर्स और क्रू मेंबर्स सभी काम पर लौटकर उत्साहित हैं। शूटिंग को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने गाइडलाइन्स जारी की हैं, जिसे फॉलो किया जा रहा है।
आपको बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस निया शर्मा नागिन 4 के सेट पर शूटिंग करती नजर आई थी। निया ने अपनी कुछ तस्वीर पोस्ट की थी और कहा है कि जान हथेली पे लेकर आ गए हैं काम करने। बता दें कई शोज की शूटिंग शुरु हो चुकी हैं। कहा जा रहा है जुलाई से नए एपिसोड देखने को मिलेंगे।






