Monday, May 25, 2020

लॉकडाउन के बाद Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में एंट्री मारेगी ये हसीना, बेटी को पाकर खुशी से फूले नहीं समाएंगे नायरा और कार्तिक

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टेलीविजन जगत के मशहूर शोज में से एक है। इस शो के जरिए ही हिना खान, शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) जैसे कलाकारों को खूब लोकप्रियता मिली और खास बात यह है कि सालों से आ रहे इस शो को देखकर दर्शक कभी भी बोर नहीं हुए हैं। लॉकडाउन के चलते इस सीरियल की शूटिंग ठप्प पड़ी हुई है, लेकिन हाल ही में कई टीवी मेकर्स ने सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उन्हें नए एपिसोड्स की शूटिंग के लिए परमिशन मिल जाए।

ऐसे में कई लोगों के मन में एक ही सवाल है कि लॉकडाउन के बाद सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में क्या मोड़ आने वाला है?

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद दर्शकों को इस सीरियल का नया प्लॉट देखने को मिलने वाला है। लॉकडाउन से पहले इस सीरियल में दिखाया गया था कि कार्तिक और नायरा को पता चल गया है कि उनकी बेटी कायरा जिंदा है। ऐसे में दोनों ने अपनी बेटी को पाने के लिए हरसंभव कोशिश की थी। लॉकडाउन के बाद दर्शक देखेंगे कि नायरा और कार्तिक अपनी बेटी से मिल जाएंगे और इस तरह से गोयनका परिवार में एक बार फिर से खुशियां दस्तक दे देंगी। 

आदित्य ही वो शख्स है जिसके चलते नायरा और कार्तिक अपनी बेटी से दूर हो गए थे। ऐसे में जब नायरा और कार्तिक कायरा को घर ले आएंगे तो आदित्य का खून खौल जाएगा। आदित्य एक बार फिर से नायरा और कार्तिक की जिंदगी में तबाही लाने के लिए नए-नए प्लान बनाना शुरु कर देगा।

होगी नई एंट्री

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान स्टारर सुपरहिट सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही एक नई हसीना की एंट्री होगी। ये हसीना इस सीरियल में कीर्ति का किरदार अदा करने वाली हैं। मोहिना कुमारी सिंह इस सीरियल में कार्तिक की बहन कीर्ति का किरदार निभाती थीं, लेकिन बीते साल ही शादी से पहले मोहिना ने इस शो को अलविदा कह दिया था। ऐसे में मेकर्स को कीर्ति के रोल के लिए एक नए चेहरे की तलाश है।