इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक कविता भी लिखी। जहां एक तरफ फैंस को मंदना की ये फोटो पसंद आ रही है और वो एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो ये फोटो पोस्ट करने के लिए एक्ट्रेस को भला बुरा कह रहे हैं।
एक यूजर ने मंदना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए कहा-'नर्क में जाएंगी।'एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तस्वीर शेयर करने पर उन्हें शर्म आनी चाहिए।
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने भी मंदना ने अपनी इस फोटोशूट की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसपर लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए थे। हालांकि मंदना यूजर्स की बातों पर ध्यान न देते हुए अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
 
कोरोना को लेकर आई थी खबर
मंदना को लेकर हाल ही में अफवाह आई थी कि एक्ट्रेस अफवाह आई थी कि हाल ही में यह अफवाह आई थी कि मंदना को कोरोना हो गया है और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव किया और इन खबरों को गलता बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कोरोना नहीं बल्कि आंख में इंफेक्शन हुआ है। मंदना के काम की बात करें तो वह साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म रॉय में नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने भाग जॉनी, मैं और चार्ल्स और क्या कूल हैं हम 3 जैसी फिल्मों में काम किया।