Friday, May 29, 2020

Surbhi Jyoti B'day: TV की 'नागिन' सुरभि ने कम उम्र में की थी करियर की शुरुआत, कई पंजाबी फिल्मों में किया काम



आज टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति का जन्मदिन है और वो 32 साल की हो गईं हैं। सुरभि का जन्म 29 मई 1988 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। सुरभि ने जालंधर से ही अपनी पढ़ाई पूरी की।

रीजनल फिल्मों से शुरू किया करियर

सुरभि ज्योति आज भले ही टीवी जगत का जाना पहचाना नाम हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रीजनल थियेटर और फिल्मों से की थी। रेडियो जॉकी रह चुकी ज्योति ने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया जिसमें इक कुंडी पंजाब दी, रौला पै गया और मुंडे पटियाला दे शामिल हैं। इसके साथ ही वो पंजाबी टीवी सीरियल अंखियां तो दूर जाए ना और कच दियां वन्गा में भी नजर आईं।




 

'कुबूल है' से मिली पहचान

साल 2012 में सुरभि को टीवी सीरियल कुबूल है में काम मिला, जिसमें वो जोया फारूकी के किरदार में नजर आईं और उन्हें बहुत पसंद किया गया। इस इसके लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए।

इसके बाद उन्होंने वेब शो में काम किया और कुछ शोज में वो होस्ट के तौर पर भी नजर आईं। वो सीरियल तन्हाईंयां और 'कोई लौट के आया है' में भी दिखीं। साल 2018 में सुरभि को बालाजी टेलिफिल्म्स के मशहूर सीरियल नागिन के तीसरे सीजन (नागिन 3) में लीड रोल मिला, जिसमें वो बेला माहिर सहगल और श्रवणी मिहीर सिप्पी के रोल में भी दिखीं।