तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अभिनेत्री नताशा बोल्ड अंदाज में बॉयफ्रेंड हार्दिक पांड्या को किस कर रही हैं और क्रिकेटर मुस्कुराते हुए सेल्फी ले रहे हैं।
सेल्फी में अभिनेत्री नताशा स्तांकोविक (Natasa Stankovic) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की केमेस्ट्री जबरदस्त लग रही हैं। नताशा ने खुद इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए नताशा ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है लेकिन तस्वीर को देखने के बाद हम यह कह सकते हैं कि इसे किसी कैप्शन की जरूरत ही नहीं थी।
नताशा स्तांकोविक और हार्दिक पांड्या की इस तस्वीर को कुछ ही घंटों में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इससे आप अंदाज लगा सकते है कि दोनों के चाहनेवालों को इनकी केमिस्ट्री कितनी पसंद है। फैन्स के अलावा कई सेलेब्स भी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
नताशा और हार्दिक अक्सर सोशल मीडिया पर जरिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इन दोनों ने कई बार बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर अपने फैन्स को हैरान किया है। ये दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही जन्म-जन्म के बंधन में बंधने वाले हैं।