Tuesday, May 26, 2020

Mr, India के 34 साल पूरे,Anil Kapoor ने बताया फिल्म से जुड़ा खास किस्सा

हर एक्टर के जीवन में कुछ किरदार या कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो उनके दिल के बहुत करीब होती है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) के लिए फिल्म 'मिस्टर इंडिया'हमेशा खास रहेगी। मिस्टर इंडिया 25 मई, 1987 को रिलीज हुई थी।

 यह फिल्म अनिल कपूर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। आज अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया को रिलीज हुए 34 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। ये किस्सा सिंगर किशोर कुमार और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का है।

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मिस्टर इंडिया के 34 साल।

मिस्टर इंडिया मेरे लिए बहुत जरूरी फिल्म थी। मुझे याद है जब 34 साल पहले हमने इस सफर की शुरुआत की थी और मैं चीज की जानकारी के लिए जुनूनी थी। जब मैंने 'जिंदगी की ही रीत है' गाने की धुन सुनी थी तो मैं सिर्फ इसमें किशोर दा की आवाज इमेजिन कर रहा था। तब किशोर कुमार और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल साथ काम करना नहीं चाहते थे। किशोर दा के संपर्क में आने में भी महीनों लग गए।'

अनिल कपूर ने आगे बताया, 'जब मेरी उनसे बात हुई तो मैं किशोर कुमार के घर गया और दोनों की बात कराई। इसका परिणाम है ये शानदार मेलोडी जो आज के मुश्किल समय में भी याद की जा सकती है।'

बात करें फिल्म मिस्टर इंडिया की तो इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी मुख्य किरदार में थीं। फिल्म में अमरीश पुरी निगेटिव किरदार में थे। फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। इस फिल्म के गाने अभी तक लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।