कमाल आर खान जिन्हें अकसर केआरके के नाम से भी जाना जाता है वे भी अपने विवादित ब्यानों को लेकर हर बार सुर्खियों में रहते हैं औैर इस बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया और इस बार उनकी ये आदत उन्हीं पर भारी पड़ गई।
ऋषि कपूर और इरफान खान पर किया था ट्वीट
कमाल आर खान ने कुछ दिनों पहले ही दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किया था जिसे लेकर अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है पुलिस की जानकारी के मुताबिक केआरके के खिलाफ बुधवार को ब्रांदा में एफआईआर दर्ज की गई है।
किया था एक और ट्वीट
कमाल राशिद खान ने एक और ट्वीट किया था कि मैने पहले भी कहा था कि कोरोना कुछ फेमस लोगों को लेकर जाएगा। अगर मै नाम बता देता तो मुझे गालिया पड़ती मुझे पता था कि इरफान खान और ऋषि कपूर चले जाएंगे। मुझे ये भी पता है कि अगला नंबर किसका है।उनके इन दोनों ट्वीट के कारण ही उनपर FIR दर्ज की गई है।