भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह रिटायरमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने लगे हैं, वो आये दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं, अब युवराज ने एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ आशीष नेहरा, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेन्द्र सहवाग लैंडलाइन फोन से बातें करते दिखाई दे रहे हैं, ये तस्वीर उन दिनों की है, जब खिलाड़ियों के पास मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे।
एक्स ने किया कमेंट
युवराज की इस तस्वीर पर कई क्रिकेटरों ने कमेंट किया है, जिसमें हरभजन से लेकर मुनाफ पटेल तक शामिल है, नेहा धूपिया ने भी इस पर कमेंट किया है,
हेजल से शिकायत
युवराज क इस तस्वीर पर एक्ट्रेस किम शर्मा का कमेंट देखकर कई फैंस हैरान रह गये, उन लोगों ने तुरंत किम के कमेंट पर जवाब देना शुरु कर दिया,
ब्रेकअप के बाद भी अच्छी दोस्ती
आपको बता दें कि युवी और किम ने लंबे समय तक डेट किया है, हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद किम ने जिम्बॉब्बे बेस्ड एक बिजनेसमैन से शादी कर ली, हालांकि अब वो उनसे अलग हो चुकी हैं।



