Sunday, May 24, 2020

Brothers Day 2020: ये हैं बॉलीवुड के बेस्ट भाई, एक दूसरे पर छिड़कते हैं जान

Brothers Day 2020: ये हैं बॉलीवुड के बेस्ट भाई, एक दूसरे पर छिड़कते हैं जान

हमारे देश में हम हर त्यौहार को मनाते हैं। इसके साथ ही हम कुछ खास दिनों को भी सेलिब्रेट करते हैं। चाहे वो मदर्स डे हो या फिर कोई दूसरा डे हो। आज ब्रदर्स डे हैं और ऐसे में हर कोई इस खास दिन को अपने भाईयों को डेडिकेट कर रहा है। सब जानते हैं कि दो भाईयों का रिश्ता कैसा होता। कहावत है कि बड़ा भाई पिता समान ही होता है। एक भाई है जो हमेशा दूसरे भाई के काम आता है। बॉलीवुड में ऐसे कई भाईयों की जोड़ी है जो देखते ही बनती है। आइए आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।

सलमान खान-अरबाज खान-सोहेल खान

खान खानदान में सलमान खान और उनके भाईयों को तो हर कोई जानता है।

सलमान अपने घर में सबसे बड़े हैं। इस नाते वो अपने भाईयों के बहुत करीब हैं। चाहे भाई अरबाज कोई परेशानी हो या फिर भाई सोहेल को, वो हमेशा ही दोनों भाईय़ों की मदद के लिए आगे रहते हैं। दोनों के करियर में भी सलमान खूब सपोर्ट करते हैं।

शाहिद कपूर-ईशान खट्टर

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और ईशान खट्टर भी ऐसे भाई हैं जो हमेशा एक दूसरे साथ दिखते हैं। ईशान शाहिद से काफी छोटे हैं और उन्होंने बीते साल ही करण जौहर की फिल्म धड़क से डेब्यू किया है। ईशान अपने भाई शाहिद को अपना रोल मॉडल और फैशन आइकन मानते हैं। उन्हें अपने भाई का फैशन बहुत पसंद हैं।

आमिर खान-फैसल खान

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को हर कोई जानता है लेकिन उनके भाई फैसल खान को शायद कम ही लोग जानते हैं। फैसल ने आमिर के साथ फिल्म मेला में साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों भाई ही बने नजर आए थे। हालांकि बाद के दिनों में फैसल फिल्म इंड्स्ट्री से गायब हो गए। फैसल और आमिर के लड़ाई की भी खबरें आईं। हालांकि अब दोनों भाई साथ है।

आयुष्मान खुराना-अपारशक्ति खुराना

नई जनरेशन में इन दिनों अपाशक्ति औऱ आयुष्मान का जलवा है। आयुष्मान जहां बैक टू बैक हिट फिल्में दे रहे हैं तो वहीं अपार भी बड़े भाई के नक्शे कदम पर चल रहे है। अपार खुद अपने भाई को इंसपिरेशन मानते हैं तो वहीं आयुष्मान भी अपने छोटे भाई अपार को अपने फैशन आइकन कहते हैं।