देवोलीना भट्टाचार्जी ने असम में बाढ़ से पीड़ितों की मदद के लिए दिया दान !
सारिका स्वरूप - एक तरफ जहां देश में कोरोना वायरस (Corona virus ) की मार है तो वहीं दूसरी तरफ असम (Assam) के सात जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसकी वजह से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसी को देखते हुए बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आई है। देवोलीना ने असम सीएम केयर फंड में 73,000 रुपए डोनेशन दिया गया। देवोलीना ने असल रिलीफ फंड में जान दिया है इस बारे में जानकारी वहां के एक शख्स ने दी है।
पोस्ट में शख्स ने असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए धन्यवाद करते हुए लिखा- असम की गुड़िया देवोलीना और उनकी टीम का धन्यवाद। असम सीएम रिलीफ फंड में अम्फान तूफान के पीड़ितों की मदद के लिए 73 हजार के योगदान के लिए ईश्वर आपका भला करे।
वही इस बारे में बात करते हुए देवोलीना ने कहा कि, "मेरी मां ने मुझे हमेशा सिखाया है कि जिस तरह से मैं उनकी देखभाल करती हूं, उसी तरह मुझे अपने असम का भी ख्याल रखना चाहिए क्योंकि वो भी मेरी मां की तरह ही हैं जहां मैनें जन्म लिया हैं।और मेरी यही इच्छा है कि मैं इस आपदा के समय में अपने लोगों का दुख-दर्द बांट सकूं और उनकी मदद कर सकूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे द्वारा दान किये गए पैसे उन लोगों कि मदद करेगा जो लोग बाढ़ से प्रवाहित है।" देवोलीना के इस नेक काम कि लोग काफी सराहना कर रहे है।
बता दें देवोलीना अक्सर चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस के दौरान एक टास्क के दौरान देवोलीना को चोट लग गई थी जिसकी वजह से वह शो से बाहर हो गई थी। लेकिन बिग बॉस से आने के बाद से वो लगातार सुर्खियों में बनी रहती हईयैह। वही कुछ दिन पहले देवोलीना के खिलाफ मुझसे शादी करोगे के कंटेस्टेंट एक्टर मयूर वर्मा (Mayur Verma) ने देवोलीना के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होनें देवोलीना पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगाया था।