सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की फैन फॉलोविंग किसी से छुपी नहीं है। उनसे जुड़ी हर खबर उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल होती है फिर चाहे वो उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हो या फिर उनकी पर्सनल लाइफ से। वहीं कुछ दिनों पहले से कमल हासन से जुड़ी एक खबर सुर्खियों में आई जो चर्चा का विषय बन गई। जी हां, ये खबर है कमल हासन की डेटिंग की खबरें।
इस खबर के अनुसार कमल हासन इन दिनों एक कॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। इस एक्ट्रेस का नाम है पूजा कुमार जो कि कमल हासन के साथ उनकी फिल्म 'विश्वरूपम' में नजर आ चुकी हैं। आईए जानते हैं इस खबर में आखिर कितनी सच्चाई है और इस बारे में पूजा का क्या कहना है।
पूजा ने कही ये बात
इन खबरों के बारे में बात करते हुए पूजा कुमार कि कमल हासन और उनके परिवार के साथ उनके संबंध हैं। यही वजह है कि कमल हासन के कई फैमिली फंक्शन में भी पूजा शामिल होती हैं।
कमल हासन फिल्म 'इंडियन 2' के Thalaivan Irrukkindran में नजर आएंगे जिसमें तीन अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो इन अभिनेत्रियों में पूजा कुमार का भी नाम शामिल है। शायद कमल हासन की डेटिंग की अटकलों की वजह भी यही है।
