Thursday, May 28, 2020

देखने में बेहद खूबसूरत है बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की बहन, देखें तस्वीरें

एक हफ्ते पहले रिलीज हुआ म्यूजिक वीडियो ‘ससुराल गेंदा फूल’ काफी विवादों में फंस गया है। इसके लिरिक्स के कॉपीराइट को लेकर सिंगर एंड रैपर बादशाह को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। असल में इसके लिरिक्स लिखने वाला शख्स आज भी गरीबी और तंगहाली की जिंदगी जी रहा है, वही बादशाह मशहूर हो रहे हैं और पैसे भी कमा रहे हैं। खैर उस मुद्दे से हटते हुए हम बात करते हैं बादशाह की वाइफ के बारे में।

बहुत कम लोगों ने ही बादशाह की वाइफ को देखा है। ऐसे में मन में कहीं ना कहीं सवाल उठता है कि आखिर बादशाह की बीवी सामने क्यों नहीं आती है। असल में बादशाह की बीवी को लाइमलाइट में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है और खुद बादशाह भी नहीं चाहते कि उनकी बीवी के बारे में ज्यादा लोग जाने।

ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड के इस मशहूर रैपर ने शादी नहीं की है। बादशाह शादीशुदा हैं और एक बेटी के बाप भी। उनकी पत्नी का नाम जैस्मिन है। अपने बीवी और बेटी से बादशाह बहुत मोहब्बत करते हैं, वह अपने इन दो जिगर टुकड़ों को दुनिया की नजरों से दूर ही रखना चाहते हैं।

जानकारी के लिए बता दे, बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। इन्होंने बहुत लंबे समय पहले रैपिंग करना शुरू किया था। कई सालों की मेहनत के बाद वे इतने बड़े रैपर बन पाए हैं।