इस साल ईद की शायद वो रौनक बॉलीवुड में न देखने को मिले जो हर बार देखने को मिलती है। खैर बॉलीवुड में हर त्यौहार जमकर सेलिब्रेट किया जाता है जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता। ऐसे ही ईद भी धमाकेदार तरीके से सेलिब्रेट की जाती है। ईद पर सबकी नजर सलमान खान पर होती है। एक उनकी फिल्म और दूसरा उनकी ईद पार्टी पर।
इस बार तो बॉलीवुड में ईद पार्टी न ही सलमान खान की फिल्म देखने को मिलेगी और न ही पार्टी। लेकिन हम आपके लिए ईद की ऐसी पुरानी तस्वीरें लेकर आए हैं जिन्हें जरूर पसंद करेंगे। दरअसल साल 2018 में सलमान खान की बहन अर्पिता खान के यहां ईद की पार्टी रखी गई थी। जहां तमाम बॉलीवुड ने शिरकत ली थी।

सलमान खान की बहन के यहां पार्टी में कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, यूलिया वंतूर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, हुमा कुरैशी, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शिरकत ली। इन एक्ट्रेस का लुक और इनका ग्लैमरस अवतार नजर हटाए नहीं हटता है। एक बार फिर देखिए सलमान खान की ईद की इन यादगार तस्वीरों को।

ईद पार्टी में कैटरीना कैफ
पीच कलर के खूबसूरत सूट में अर्पिता खान के यहां आयोजित पार्टी में कैटरीना कैफ ने कुछ इस अंदाज में एंट्री ली।

ईद पार्टी में डेजी शाह
सलमान खान के साथ डेब्यू करने वाली डेजी शाह ब्लैक हॉट अवतार में नजर आईं। डेजी सलमान खान के काफी करीब मानी जाती हैं।

ईद पार्टी में जैकलीन फर्नांडिस
सलमान खान की चहेती जैकलीन फर्नांडिस दो साल पहले सलमान खान की पार्टी में कुछ इस तरह चांद की तरह बनकर आई थीं।

ईद पार्टी में अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी अर्पिता खान शर्मा की ईद पार्टी 2018 में नजर आईं। फैशन के हिसाब से अथिया का ये लुक आज भी पुराना नहीं हुआ है।

ईद पार्टी में मौनी रॉय
नागिन फेम मौनी रॉय भी सलमान खान की बहन अर्पिता के यहां हुई ईद पार्टी में नजर आईं। इससे पहले भी मौनी सलमान खान की बर्थडे पार्टी में नजर आ चुकी हैं।

ईद पार्टी में यूलिया वंतूर और सोनाक्षी सिन्हा
एक ही फ्रेम में सलमान खान की रियल और रील एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। यूलिया वंतूर जिन्हें कथित तौर पर सलमान की गर्लफ्रेंड बताया जाता है और सोनाक्षी जिन्होंने डेब्यू ही सलमान खान के साथ किया। दोनों एक साथ इस अवतार में नजर आईं।

ईद पार्टी में पूजा हेगड़े
दो साल पहले सलमान खान के परिवार में आयोजित हुई इस पार्टी में पूजा हेगड़े भी नजर आए। हाल में ही कभी ईद कभी दिवाली फिल्म में पहली बार पूजा हेगड़े को काम करने का मौका मिला है।

ईद पार्टी में हुमा कुरैशी
तमाम एक्ट्रेस के बीच हुमा इस अतवार में ईद पार्टी में नजर आईं।

कुछ खास ईद तस्वीरें
श्रीदेवी की ये तस्वीर शाहरुख खान की 2013 की ईद पार्टी से है। अब तो श्रीदेवी हमारे बीच नहीं है लेकिन वह खास मौके पर खूबसूरत अवतार में नजर आती थीं।