Wednesday, May 27, 2020

इस महिला की बात मानकर करीना ने की थी सैफ अली खान से शादी, इससे पहले दो बार कर चुकी थी मना

इस समय अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोडिय़ों में शामिल है। बॉलीवुड के ये दोनों ही कलाकार आपस में विवाह कर सुखी जीवन जी रहे हैं। उनके एक बेटा तैमूर भी है। कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन में सैफ अली खान और करीना कपूर को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है।

सैफ अली खान और करीना कपूर एक साथ ओमकारा, एलओसी कारगिल और टशन में काम कर चुके हैं। फिल्म टशन के दौरान सैफ करीना को दिल दे बैठे थे। इस दौरान सैफ ने करीना को प्रपोज भी कर दिया। उस समय करीना ने यह कहते हुए इंकार कर दिया था कि मैं तो तुम्हें जानती तक नहीं।

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने एक साक्षात्कार में बताया था कि सैफ ने उन्हें ग्रीस और लद्दाख दो जगहों पर शादी के लिए प्रपोज किया था। जब इस प्रकार सैफ की बात नहीं बनी तो उन्होंने करीना कपूर की मां बबीता का सहारा लिया। सैफ ने बॉलीवुड के स्टार अभिनेत्री बबीता से कहा था कि मैं आपकी बेटी को बहुत चाहता हूं। इसके बाद ही बबीता ने करीना को सैफ से शादी करने के लिए मनाया। बाद में सैफ अली खान और करीना ने शादी कर ली।