अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। भले ही वो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके परिवार के दिलों में उनकी यादें ताजा हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने पिता के बेहद करीब थीं। रिद्धिमा लगभग हर दिन पिता की कोई ना कोई तस्वीर साझा करती रहती हैं। इस बार रिद्धिमा ने अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो हूबहू ऋषि कपूर जैसी लग रही हैं।
तस्वीर देख रिद्धिमा को अगर ऋषि कपूर की कार्बन कॉपी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।
एक अन्य तस्वीर में रिद्धिमा अपने पूरे परिवार के साथ हैं। ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर के साथ रिद्धिमा की बेटी समारा भी हैं। तस्वीर कुछ साल पहले की है। अब इसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।
ऋषि कपूर के निधन के वक्त रिद्धिमा अपने ससुराल दिल्ली में थीं। लॉकडाउन की वजह से वो पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थीं। बाद में वो तीन मई को सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंची थीं। रिद्धिमा पिता के प्रार्थना सभा में शामिल हुई थीं।
बता दें कि ऋषि कपूर डेढ़ साल से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे। उन्होंने लंबे समय तक न्यूयॉर्क में भी इलाज कराया था। 29 अप्रैल को ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने के बाद एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 30 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली।