फिल्ममेकर करण जौहर का टीवी शो कोफी विद करण काफी चर्चा में रहने वाला शो है. इस शो में बॉलीवुड सेलेब्स सहित बड़ी हस्तियां बतौर गेस्ट हिस्सा लेते हैं. लेकिन लॉकडाउन के चलते करण जौहर घर में ही इस शो को शूट कर रहे हैं. इसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में बतौर गेस्ट आप करण जौहर के बच्चे यश और रूही हैं. करण इनके साथ रेपिड फायर गेम खेल रहे हैं.
करण जौहर इस गेम में अपने दोनों बच्चों से कुछ सवाल पूछते हैं, जिनका वह दोनों जवाब देते हैं. करण पहला सवाल अपने बेटे यश पूछते हैं, इस घर में आपका सबसे फेवरेट पर्सन कौन है? यश कहते हैं, 'यश और रूही.' दूसरा सवाल रूही से पूछते हैं, 'तु्म्हारी नजर में सबसे कूल पर्सन कौन है?' इस पर रूही कहती हैं, 'नीलम टीचर.' इसके बाद करण दोनों बच्चों से पूछते हैं कि आपकी नज़र में सबसे हैंडसम लड़का और सबसे खूबसूरत लड़की कौन है?
यहां देखिए करण जौहर का रेपिड फायर राउंड-
इसके बाद करण दोनों से आखिरी सवाल करते हैं, 'आप दोनों को किस के साथ खेलना अच्छा लगता है अबराम या तैमूर? इसके जवाब में रूही करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का नाम लेती हैं, जबकि यश अबराम का नाम लेते हैं. करण जौहर इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखते हैं, रेफिड फायर के साथ सिर्फ इन गेस्ट का इंटरव्यू ले सकता हूं. मेरे प्रश्नों की वास्तविकता को एक तरफ रखें...'