Monday, May 25, 2020

ऐश्वर्या संग इस फिल्म नजर आई थीं तारक मेहता की दयाबेन, आपने पहचाना?

टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी एक्ट्रेस दिशा वकानी के कई फैन्स हैं. दिशा वकानी के डायलॉग 'हे मां माता जी' को हम सभी ने ना जाने कितनी बार सुना है और उनके शो से नदारद रहने पर उन्हें मिस भी किया है. लेकिन क्या आपको पता है कि तारक मेहता सीरियल का हिस्सा बनने से पहले उन्होंने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म में काम किया था?

ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन संग फिल्म में किया काम

जी हां, दिशा वकानी ने डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर में काम किया था. दिशा ने इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन की सहयोगी माधवी के रोल को किया था.

ऐश्वर्या के किरदार जोधा बाई की अकबर से शादी के बाद माधवी उनके साथ दिल्ली जाती है. दिशा का रोल इस फिल्म में बहुत छोटा था, लेकिन उन्होंने अपना काम बखूबी किया था.

बता दें कि साल 2008 में दिशा वकानी ने सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लीड रोल निभाना शुरू किया था. तब से लेकर अभी तक ये इस शो का हिस्सा हैं. बीच में अपनी प्रेगनेंसी के चलते उन्होंने शो से ब्रेक लिया था, जिसके बाद मेकर्स उन्हें बदलने का प्लान बना रहे थे. हालांकि ऐसा नहीं हुआ.