Wednesday, May 27, 2020

तलाक के बाद एक बार फिर से दिल लगा बैठी हैं यह अभिनेत्री, लॉकडाउन में रह रही है बॉयफ्रेंड के साथ

लॉकडाउन के बीच टीवी की एक बेहद फेमस अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में है। 2013 में अभिनेत्री डेलनाज ईरानी ने पहले पति को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद एक बार फिर से डेलनाज दिल लगा बैठी हैं। टीवी की यह अभिनेत्री पर्सी काकरिया को डेट कर रही है, आज से नहीं बल्कि पूरे 7 साल से।

डेलनाज पर्सनल लाइफ की वजह से इस समय इसलिए सुर्खियां बटोर रही हैं क्योंकि लॉकडाउन में उन्होंने बॉयफ्रेंड के साथ रहना शुरू कर दिया है। पर्सी और डेलनाज एक ही घर में रह रहे हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। स्पॉटबॉय के साथ डेलनाज ने बातचीत भी की है और उन्होंने कहा कि अभी उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है।

डेलनाज और पर्सी की उम्र में पूरे 10 साल का अंतर है। पर्सी डेलनाज से पूरे 10 वर्ष छोटे हैं। दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी और अब वह प्यार में बदल चुकी है।

अगर बात करें डेलनाज के पहले पति की, तो उनकी पहले पति का नाम राजीव पॉल है। राजीव पॉल से डेलनाज की पहली मुलाकात एक टीवी शो के दौरान हुई थी। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद 1998 में दोनों ने शादी कर की थी। 8 साल पहले डेलनाज ने अपने पति को तलाक दे दिया।