Wednesday, May 27, 2020

अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती है इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज की पत्नी

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर के दौरान कई बेहतरीन पारियाँ खेली। लेकिन टीम में उनके शामिल होने का सफर बेहद मुश्किल था क्योंकि जब वे टीम में शामिल किए गए तब टीम के पास कई विकल्प माजूद थे और ऐसी प्रतिस्पर्धा भरे हालात में खुद को साबित कर पाना कड़ी चुनौती थी और आखिरकार वे ऐसा करने में सफल रहे।

लेकिन सिर्फ खेल के मैदान पर ही नहीं निजी जिंदगी में भी सहवाग को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इनमें से एक चुनौती थी अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी पत्नी बनाना। उन्होंने आरती अहलावत से शादी की है, जो उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड भी रही। आरती बेहद खूबसूरत दिखती हैं।

दोनों काफी समय तक एक दूसरे के दोस्त बने रहे। दोनों की 17 साल की दोस्ती को प्यार में बदलते-बदलते 14 साल लग गए। दोनों की जब पहली मुलाकात हुई थी, तब आरती 17 साल की थी। आरती अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती है। सादा कपड़े पहनकर भी वे उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं, जितना स्टाइलिश ड्रेस में।

दोनों की शादी के लिए पहले उनके परिवार वाले राजी नहीं थे क्योंकि एक रिश्ते के अनुसार दोनों आपस में भाई-बहन लगते थे। ऐसे में दोनों की शादी हो पाना एक कड़ी चुनौती थी। लेकिन चुनौतियों का सामना करना सहवाग को बखूबी आता था। काफी मुश्किलों के बाद आखिर दोनों के परिवार वाले राजी हो गए और दोनों ने शादी कर ली।