उल्लेखनीय है कि प्रीतम को बॉलीवुड के उन संगीतकारों में से एक माना जाता है जो आज के दौर के ऑडिएंस को समझते हुए ऐसे गाने बनाते हैं जो सबको पसंद आते हैं. कई बार स्टेज से स्टार्स को यह कहते हुए सुना जा चुका है कि वो हिट गाने इसीलिए दे पा रहे हैं कि उन्हें काफी समय बाद प्रीतम मिल गए हैं.
हाल ही में जब कोविड 19 के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए आई फॉर इंडिया का एक इवेंट हुआ था जिसमें सभी स्टार्स गाना गा रहे थे उसमें आखिरी बार प्रीतम को देखा गया था. उन्होंने अरिजीत सिंह के साथ गाना गाया था. उल्लेखनीय है कि प्रीतम का पूरा नाम प्रीतम चक्रवर्ती है. वो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. उनके पिता का नाम प्रबोध चक्रवर्ती था.
कैलाश खेर की ओर से ये जानकारी देने के बाद प्रीतम और कैलाश के फैन्स भी उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.