Thursday, May 28, 2020

दीपिका की फैमिली का रोमांटिक पोज, सास-ससुर की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

  • शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ की जोड़ी फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती है. दोनों कपल्स गोल्स देते हैं. अब दीपिका और शोएब की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

  • फोटो में दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं. फोटो की खास बात ये है कि इसमें शोएब के मम्मी-पापा भी रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं.

  • फोटो शेयर करते हुए शोएब ने लिखा- परफेक्ट रोमांटिक फोटो के लिए पोज देते हुए. और फोटो क्लिक हो जाने के बाद हम लोग इस तरह खूब हंसे.

  • बता दें कि ये फोटोज ईद वाले दिन की हैं. दीपिका और शोएब ने ईद का त्योहार काफी शानदार तरीके से मनाया. उन्होंने फैमिली संग फोटोज क्लिक कराईं.

  • दीपिका कक्कड़ ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शोएब संग फोटो शेयर की थी. फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा था- दिन खत्म होने से पहले...शाम की मेरी फेवरेट फोटो. ❤️

  • बता दें कि दीपिका और शोएब साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे. दोनों साथ में काफी क्यूट लगते हैं.