Wednesday, May 27, 2020

ऐश्वर्या राय की पुरानी तस्वीरों का तहलका, सोशल मीडिया पर वायरल "मिस वर्ल्ड टूर" से अनदेखी तस्वीरें

साल 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐश्वर्या राय की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें उन दिनों की हैं, जब ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया था और फिर कई देशों का टूर किया था। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या रितु कुमार द्वारा डिजाइन की हुई साड़ियों में नजर आ रही हैं। ऐश का यह भारतीय लुक उस वक्त भी काफी पॉपुलर रहा था। कोई शक नहीं कि ऐश इन तस्वीरों को बेमिसाल खूबसूरत दिख रही हैं। 

Aishwarya Rai Bachchan

मिस वर्ल्ड टूर के दौरान ऐश्वर्या राय ने रितु कुमार की डिज़ाइन की हुई लगभग 9 ड्रेसेस को पहना था। लेकिन उनके द्वारा पहनी गई गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। इस साड़ी को रितु कुमार ने खास मिस वर्ल्ड दौरे को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया था। बता दें, खिताब जीतने के बाद विश्व सुंदरी के लिए वर्ल्ड टूर आवश्यक होता है।

मिस वर्ल्ड

साल 1994 में दुनिया भर की हसीनाओं को पछाड़कर ऐश्वर्या राय ने विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया था। वह महज 21 वर्ष की थीं।

इस सवाल का जवाब देकर बनीं मिस वर्ल्ड

ऐश्वर्या से पूछा गया था कि एक मिस वर्ल्ड में क्या गुण होने चाहिए?

इस पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने जवाब देते हुए कहा, 'अभी हमने जितनी भी मिस वर्ल्ड देखी हैं, उन सभी में दया भाव था। उनमें सिर्फ बड़े लोगों के लिए ही दया नहीं थी बल्कि उनके लिए भी थी, जिसके पास कुछ नहीं है। हमने ऐसे लोगों को देखा है जो इंसान के बनाए बैरियर- राष्ट्रीयता और रंग से आगे देख सकते हैं। हमें उनसे भी आगे बढ़कर देखने की जरूरत है तभी एक असली मिस वर्ल्ड उभरेगी। एक सच्चा इंसान।'

87 देशों के प्रतियोगी

उस समय हुए मिस वर्ल्ड पेजेंट में 87 देशों से प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था और ऐश्वर्या ने अपने खूबसूरत जवाब से जजों का दिल जीत लिया था।

विश्व दौरा

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या पूरे विश्व के दौरे पर थीं, जहां उन्होंने अलग-अलग अवसरों के लिए कई तरह के कपड़े पहने। हालांकि ऐश का साड़ी लुक काफी चर्चित रहा।

डिजाइनर रितु कुमार की साड़ियां

इस दौरान ऐश्वर्या राय ने फेमस डिजाइनर रितु कुमार द्वारा डिजाइन की हुई साड़ियों को पहना था, जिसकी तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं।

लंदन में भारतीय लुक

लंदन में एक चैरिटी इवेंट के मौके पर ऐश्वर्या राय इस गुलाबी साड़ी में नजर आई थीं, जिसके लिए उनकी बहुत सराहना हुई थी। मिस वर्ल्ड टूर के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने रितु कुमार द्वारा डिजाइन की गई लगभग 9 ड्रेस पहनी थी।

मां के साथ ऐश्वर्या

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद अपनी मां के साथ खाना खातीं ऐश्वर्या राय बच्चन। यह तस्वीर टूर के इवेंट के दौरान की है।

सबसे सफल मिस वर्ल्ड

बता दें, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन द्वारा ऐश्वर्या राय बच्चन को सबसे सफल मिस वर्ल्ड का खिताब भी दिया जा चुका है। ऐश कई तरह के सामाजिक कार्य से लगातार जुड़ी रही हैं।