Monday, May 25, 2020

बर्थडे स्पेशल : एकता से शादी करना चाहते थे करण जौहर लेकिन नहीं किया कभी प्रपोज

बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर और सेलेब्रिटीज के चहिते करण जौहर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. करण जौहर फिल्म प्रोड्यूसर यश जौहर के बेटे हैं. आज करण के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं -

1. करण जौहर ने मुंबई के ग्रीनलावन्स हाई स्कूल से अपनी पढाई की है. जिसके बाद उन्होंने एचाआर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एएंड इकोनॉमिक्स में एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई पूरी की. यही नहीं वह फ्रेंच में मास्टर्स भी किया है.

2. कई सालों पहले करण ने एकता कपूर से शादी करने की इच्छा जताई थी. एक इंटरव्यू के दौरान करण ने कहा था - 'मुझे नहीं लगता कि एकता से बेहतर कोई होगा.

अगर मुझे और एकता को अपनी जिंदगी मे कोई नहीं मिलता, तो हम एक दूसरे से शादी कर लेंगे.' जिसके बाद करण के प्रपोजल पर एकता ने भी हामी भरते हुए कहा था - 'वो कब प्रपोज करने वाले हैं. हम तो जब भी मिलते हैं, एक-दूसरे को गले लगाते हैं. वो मेरे सबसे करीबी दोस्त हैं. मेरे बॉलीवुड में ज्यादा दोस्त नहीं हैं. मैं अपने टीवी सेलेब्स के साथ रहना पसंद करती हूं.'

3. यश जौहर चाहते थे कि करण भी बतौर एक्टर अपना करियर शुरू करें. उन्होंने करण को लॉन्च करने की तैयारी भी कर ली थी. कुछ फिल्मों में करण ने एक्टिंग भी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.

4. 30 सितम्बर 2010 को पोलैंड में आयोजित हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जूरी मेंबर वाले करण पहले भारतीय फिल्म डायरेक्टर हैं.

5. करण अंक ज्योतिष में भरोसा रखते हैं. उनकी ज्यादातर फिल्में 'k' नाम से शुरू होती हैं लेकिन अपनी फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' से उन्होंने इसमें बदलाव किया.

6. करण ने 'मोहब्बतें' फ़िल्म में अमिताभ बच्चन के लिए और 'वीर जारा' और 'दिल तो पागल है' में शाहरुख खान के लिए कॉस्ट्यूम डिज़ाइन किया था.

7. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन के अलावा करण जौहर एकमात्र ऐसे भारतीय हैं जिन्हें लंदन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के लिए इनवाइट किया गया था.