देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से बचने के लिए आज पूरा देश लॉकडाउन है। भारत में 4.0 लॉकडाउन घोषित हो गया है। इस दौरान हर कोई अपने घरों में कैद है और जरुरी काम से ही बाहर जाते हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी फैमिली के साथ समय बीता रहे हैं । मलाइका अरोड़ा भी इन दिनों अपने बेटे के साथ घर पर रह रही हैं । सोशल मीडिया पर मलाइका ने एक फोटो शेयर की है जिसमे वो अपने बेटे अरहान और डॉगी के साथ नजर आ रही हैं ।
इससे पहले एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमे वो अर्जुन कपूर के साथ क्वाराटाइन पीरियड एन्जॉय करती नजर आई थी । अर्जुन कपूर ने बीते इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी । इसमे वो मलाइका के हाथों से बना केक खाते नजर आ रहे थे । कयास लगाए जा रहे है कि इन दिनों अरहान भी अर्जुन-मलाइका और अर्जुन के साथ क्वाराटाइन पीरियड एन्जॉय कर रहे हैं ।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप के बारे में सभी जानते हैं । दोनों लॉकडाउन से पहले वेकेशन, पार्टीज और डेट पर जाते रहते थे । इतना ही नहीं लॉकडाउन के दौरान भी दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स करते रहते हैं ।
हालांकि, कुछ दिनों पहले अर्जुन ने मलाइका के साथ शादी पर बात करते हुए कहा था, 'मैं जब शादी करूंगा तो सबको बताऊंगा । शादी को लेकर अभी कोई प्लानिंग नहीं है। और अगर मैं अभी शादी करने का प्लान करता भी हूं, तो वह ऐसे समय में मुमकिन नहीं । हम दोनों ने अभी तक शादी के बारे में सोचा नहीं है । लेकिन, जैसे मैं हमेशा कहता आया हूं कि मैं जब शादी करूंगा तो बताऊंगा। हम कुछ भी छुपाएंगे नहीं, बल्कि सभी को बताकर शादी करेंगे ।


