ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने इस क्यूट मैसेज के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इसमें उनकी मां वृंदा राय ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन के साथ दिखाई दे रही हैं। आप इस फोटो में देख सकते है कि क्यूट आराध्या नानी के गोद में बैठी हुई है। आराध्या ने पिंक फ्रॉक के साथ मैचिंग हेयरबैंड पहन रखा है।
Bollywood News: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हो लेकिन वो अपने फैन्स के करीब करने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो लगातार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैन्स के बीच चर्चा में रहती है। वो सोशल मीडिया के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी ताजा अपडेट भी फैंस को देती रहती हैं। अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां वृंदा राय (Vrinda Rai) को जन्मदिन की बधाई भी दी है। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीर पोस्ट कर लिखा है, 'मेरी प्यारी मम्मी हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं।