फिल्म इंडस्ट्री मे कई ऐसे सितारे है, जो अपने करियर मे हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते है, और हिट फिल्मों की वजह से ही यह सितारे अरबों की संपत्ति के मालिक बन जाते है, और आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे मे बताने वाले है, जिसकी उम्र अब 57 साल हो चुकी है, लेकिन फिर भी यह एक्टर अपनी पत्नि के बिना अकेले ही रहता है।
इस एक्टर का नाम है टॉम क्रूज, जो हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर है, और अब तक के अपने करियर मे कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों मे काम कर चुके है, और अपनी बेहतरीन फिल्मों के दम पर इन्होने पूरी दुनिया मे अपनी खास पहचान बना ली है।
फिल्म इंडस्ट्री मे टॉम क्रूज ने लगभग 39 साल पहले साल 1981 मे अपने करियर की शुरुआत की थी, और अब तक के अपने करियर मे लगभग 56 फिल्मों मे काम कर चुके है, और अपनी बेहतरीन फिल्मों की वजह से अब टॉम क्रूज को बहुत ज्यादा फीस मिलने लगी है। आपको बता दें कि 'मिशल इम्पॉशिबल 6' के लिए उन्होने 70 मिलियन डॉलर यानी करीब 533 करोड़ रुपए की फीस मिली थी।
आपको बता दे कि टॉम अब तक 3 शादियां कर चुके है, और इनकी तीनों पत्नियों से इनका तलाक हो चुका है। इनकी पहली पत्नी मिमी रोजर्स से इनका तलाक फरवरी 1990 को हुआ, और दिसंबर 1990 मे उन्होने दूसरी शादी निकोल किडमैन से की। फरवरी 2001 मे उन्होंने निकोल से भी तलाक ले लिया। तीसरी शादी 8 नवंबर 2006 को अभिनेत्री केटी होम्स के साथ हुई, और साल 2012 मे यह दोनो भी अलग हो गए। तीन बार शादी करने के बाद भी 57 साल की उम्र मे टॉम क्रूज बिना पत्नी के अकेले रहते है।
आपको बता दें कि अपनी मेहनत से टॉम क्रूज अब अरबों की संपत्ति के मालिक बन चुके है, और वेबसाइट "wealthygorilla.com" की रिपोर्ट के मुताबिक इनके पास लगभग 570 मिलियन डॉलर यानी करीब 43 अरब रुपए की संपत्ति के मालिक है। आपको बता दें कि टॉम क्रूज दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर है।



