टीवी शो नागिन 4 में निया शर्मा, विजयेंद्र कुमेरिया और जैसमीन भसीन लीड रोल में हैं। लॉकडाउन से कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि जैस्मिन के किरदार नयनतारा को अब एक्ट्रेस रश्मि देसाई निभाएगी। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'नागिन 4' में रश्मि देसाई की एंट्री एक मॉडर्न लड़की के तौर पर होगी, जिसका नाम है शलाका होगा। पारीख हाउस में वो एक मिशन के साथ आएंगी। शो में नयनतारा की तरह ही उनका एटीट्यूड देखने को मिलेगा। वो बृंदा से नफरत करेंगी और देव से बृंदा को दूर करने की कोशिश करेंगी।
जिसके बाद सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई का एक वीडियो और फोटो वायरल है।
लेकिन अब लगता है कि रश्मि देसाई 'नागिन 4' का हिस्सा नहीं रहेंगी। 'स्पॉटबॉय' की एक खबर के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण शूटिंग ठप होने से शो के शूट और उसकी कहानी में लंबा ब्रेक आ चुका है और इस वजह से मेकर्स ने शूटिंग शुरू होने के बाद कहानी में कुछ फेरबदल करने का फैसला किया है। हालांकि जब शो की शूटिंग दोबारा शुरू होगी तो रश्मि देसाई इसका हिस्सा नहीं होंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैनल ने हाल ही 'नागिन 4' के मेकर्स और पूरी कास्ट के साथ मीटिंग की। इसके बाद रश्मि देसाई को बताया गया कि शो में उनका शलाका का किरदार अब और आगे नहीं ले जाया जाएगा। चैनल और शो के प्रड्यूसर्स अब बजट में कटौती कर रहे हैं और रश्मि काफी महंगी पड़ रही थीं। यानी शो के लिए उन्हें मोटी फीस देकर कास्ट किया गया था। इसलिए रश्मि के किरदार पर यह फैसला किया गया।
आपको बता दें की बिग बॉस 13 के घर में रश्मि देसाई काफी सुर्खियों में रही थी। उनकी निजी जिंदगी में अरहान खान के साथ समीकरण का मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था।