

Pyaate Hudugir Halli Life से फेमस हुईं
मेबिना महज 22 साल की थी, लेकिन वे काफी लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्हें टीवी शो Pyaate Hudugir Halli Life से लोकप्रियता मिली थी।

मौके पर ही तोड़ा दम
अभिनेत्री अपने होमटाउन मादिकेरी जा रही थीं। रास्तें उनकी कार एक ट्रक में जा घुसी और मेबिना ने मौके पर दम तोड़ दिया। Mebeina Michael के साथ कार में उनके अन्य दोस्त भी थे, जिनका इलाज किया जारी


बेल्लुरु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। अभिनेत्री की मौत से उनके परिवार और पूरे टेलीविजन उद्योग को बहुत बड़ा झटका लगा है।
Pyaate Hudugir Halli Life शो के होस्ट अकुल बालाजी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी पसंदीदा प्रतियोगी और PHHL 4 की विजेता के अचानक निधन की खबर को सुनकर झटका लगा है। अभी वह युवा थी। उनके परिवार के लिए प्रार्थना।'