घर में फेशियल करने के कई तरीके होते हैं, लेकिन क्या आपने मिल्क पाउडर से फेशियल करने के बारे में सोचा है? जी हां, मिल्क पाउडर से बहुत से फेस पैक तो बनाए जा सकते हैं, साथ ही साथ इससे चेहरे का पूरा फेशियल भी किया जा सकता है। आज हम आपको इसी मिल्क पाउडर फेशियल के बारे में बताने जा रहे हैं।
मिल्क पाउडर हमारी स्किन के लिए काफी अच्छा है और इससे जो मसाज हम करेंगे वो भी हमारी स्किन में जान डाल देगी। इस फेशियल को हमने चार स्टेप में डिवाइड किया है।
सबसे पहला स्टेप क्लींजिंग-
फेशियल का सबसे पहला स्टेप होता है क्लींजिंग का और यही हमें इस फेशियल में भी करना है।
गुलाब जल एक बेहतरीन टोनर का काम करता है इसलिए ये दोनों चीज़ें मिलाकर चेहरे पर मसाज करें। क्योंकि ये मिल्क पाउडर है इसलिए ये थोड़ा चिपचिपा होगा। इसे टिशू से क्लीन न करें। क्लींजिंग के बाद आप चेहरा धो ही लें नहीं तो चेहरे में थोड़ी चिपचिप होगी।
इसे जरूर Anti Ageing Tips: गर्मियों में चेहरे की टोनिंग के साथ स्किन को सॉफ्ट रखेंगे आम से बने ये फेस पैक
दूसरा स्टेप स्क्रबिंग-
इस स्टेप में भी हमें 1 चम्मच मिल्क पाउडर लेना है। इसके साथ आप सूजी लें। जी हां, 1 चम्मच सूजी, 1 चम्मच मिलक पाउड और 1 चम्मच गुलाब जल लेकर आप एक अच्छा स्क्रब बनाएं। यहां हम शक्कर भी ले सकते हैं, लेकिन क्योंकि कई लोगों की स्किन काफी ज्यादा सेंसिटिव होती है इसलिए शक्कर काफी दरदरा अहसास देगी। बेहतर होगा कि आप स्क्रब के लिए सूजी का इस्तेमाल करें। इसे तुरंत ही बनाएं क्योंकि अगर ज्यादा देर रख लेंगी तो इससे सूजी फूल जाएगी।
ये काफी सॉफ्ट स्क्रब है जो स्किन को बिलकुल भी नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इससे अच्छे से अपवर्ड मोशन में चेहरे पर मसाज करें।
इसे भी आप चेहरा धोकर ही क्लीन करें टिशू से न पोछें।
तीसरा स्टेप है मसाज
इस स्टेप में आपको मसाज क्रीम बनानी है। आप सबसे पहले आधा चम्मच मिल्क पाउडर लें और इसमें डालें आधा चम्मच एलोवेरा जेल। इसी के साथ, आप 1 विटामिन ई का कैप्सूल फोड़कर डालें। इस क्रीम के मिक्सचर में बहुत थोड़ा सा गुलाब जल भी एड करें।
इन सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसकी कंसिस्टेंसी क्रीमी होनी चाहिए। बहुत ज्यादा पतला न हो और न ही ज्यादा गाढ़ा हो। इसलिए गुलाब जल का इस्तेमाल ध्यान से ही करें। इसे अपने हाथों की मदद से चेहरे पर लगाएं।
ये मसाज क्रीम बहुत ही आसानी से आपके चेहरे पर एब्जॉर्ब हो जाएगी। इसमें जो भी इंग्रीडियंट्स मिलाए गए हैं वो काफी फायदेमंद हैं। इसे कम से कम 5 मिनट अपने चेहरे पर मसाज करें। ध्यान रहे सारी मसाज अपवर्ड मोशन में ही करनी है। इसके बाद गीले कपड़े से चेहरे को पोछ लें।
इसे जरूर अगर आपकी स्किन है बहुत ज्यादा Oily तो गर्मियों में सनटैन, बड़े पोर्स और सनबर्न से बचाएंगे ये 5 हैक्स
चौथा और आखिरी स्टेप है फेस पैक-
अब फेस पैक बनाने के लिए आप 1 चम्मच मिल्क पाउडर लें, इसी के साथ 1 टमाटर का गूदा लें, इसी के साथ, थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। अगर स्किन ड्राई है तो नींबू के रस की जगह शहद मिलाएं। ड्राई स्किन में भी अगर नींबू सूट करता है आपको तो आप तीन-चार बूंद नींबू का रस डाल सकती हैं।
ये पैक काफी आसान है, लेकिन काम बहुत अच्छा करता है। टमाटर, नींबू और मिल्क पाउडर सभी इंग्रीडियंट्स स्किन में ग्लो लाने का काम करती हैं। इसलिए आप इस पैक को इस्तेमाल करें।
इसे चेहरे पर लगाएं और पैक सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। अगर आपका चेहरा थोड़ा चिपचिप लग रहा है तो गुलाब जल की मदद से साफ करें, लेकिन फेस वॉश न इस्तेमाल करें।
ये पूरा फेशियल स्टेप आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। अगर चेहरे पर टैनिंग हो गई है तो आप इस फेशियल को जरूर ट्राई करें। इसके बाद अपनी स्किन पर कोई लाइट मॉइश्चराइजर लगा लें। इस फेशियल को ट्राई करने के बाद आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।