सोनू सूद को इस समय पूरे देश से केवल प्यार मिल रहा है। वो हिंदी, तेलुगू और तमिल फिल्मों का जाना माना चेहरा हैं। अब लॉकडाउन के बीच वो गरीब मज़दूरों के मसीहा हो चुके हैं। ऐसे में सबका प्रश्न यही है कि सोनू सूद इतना खर्च कैसे उठा रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो सोनू सूद की कुल संपत्ति करीब 17 मिलियन डॉलर के आसपास है। यानि कि वो कुल 130 करोड़ के मालिक हैं।
सोनू सूद होटल्स के एक चेन के मालिक हैं और उनके पास एड की कमाई है। वहीं कई फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय होने के कारण उनके पास काम की कोई कमी नहीं है।
बॉलीवुड में जहां सोनू सूद छेदी सिंह के किरदार के साथ दबंग में छा गए और यहीं से उनका करियर भी पटरी पर दौड़ पड़ा।
सोनू सूद की प्रॉपर्टी
बन चुके हैं मसीहा
इस समय सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के मसीहा बन चुके हैं। वो लगातार प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतज़ाम करवा रहे हैं और उन्हें घर पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद का कहना है कि जब तक आखिरी प्रवासी भाई अपने घर तक नहीं पहुंच जाता उनका काम पूरा नहीं होगा।
सोनू सूद की प्रॉपर्टी
मिल रही है बधाईयां
सोनू सूद को उनके इस काम के लिए ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। बॉलीवुड से लेकर आम आदमी तक हर कोई उनका फैन हो चुका है। जहां अजय देवगन ने उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं वो लोग रोज़ उन्हें सोशल मीडिया पर सलामी ठोंक रहे हैं।
सोनू सूद की प्रॉपर्टी
किया प्रभावित
सोनू सूद के काम से अमिताभ बच्चन इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने भी प्रवासी मज़दूरों को घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतज़ाम शुरू कर दिया है।
सोनू सूद की प्रॉपर्टी
यूं हुई शुरूआत
सोनू सूद ने अपने नेक काम की शुरूआत लॉकडाउन के साथ ही की थी जब उन्होंने अपने होटल को पैरामेडिकल स्टाफ के रहने के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराया। इसके बाद उन्होंने गरीबों को खाना बांटने की शुरूआत की।
सोनू सूद की प्रॉपर्टी
कुछ बसों से शुरूआत
इसके बाद सोनू सूद ने कुछ बसों में सरकार से परमिशन लेने के बाद प्रवासी मज़दूरों का एक जत्था अपने अपने घर भेजने की कोशिश की। लेकिन धीरे धीरे लोग उनसे मदद मांगते गए।
सोनू सूद की प्रॉपर्टी
किसी को नहीं कहा ना
सोनू सूद ने किसी को भी मदद मांगने के बाद मना नहीं किया। उन्होंने हर किसी की हरसंभव मदद करने की कोशिश की। धीरे धीरे अब उनके पास पूरी एक टीम है जो सारे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।
सोनू सूद की प्रॉपर्टी
तुरंत मिलता है जवाब
सोनू सूद को कोई भी अगर सोशल मीडिया पर कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करता है तो सोनू सूद तुरंत उसकी जानकारी मांगते हैं और उस तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। उनके काम की हर कोई तारीफ कर रहा है।